wimbledon 2025 winner रविवार देर रात खेले गए मैच में इटली के टेनिस स्टार वर्ल्ड नं.1 जाननिक सिनर (Jannik Sinner) ने इतिहास रचते हुए विम्बलडन 2025 पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज़ (Carlos Alcaraz) को हरा कर अपना पहला विम्बलडन खिताब जीता।
मैच हाइलाइट्स:
अल्कराज़ ने पहला सेट मजबूती के साथ खेल कर 6–4 से जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन उसके बाद सिनर ने बहुत अच्छी वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीतकर फाइनल अपने नाम कर लिया।
- यह जाननिक सिनर की पहली विम्बलडन जीत है, और यह खिताब उन्होंने नंबर 1 रैंकिंग पर रहते हुए जिता है।
ऐतिहासिक उपलब्धि:
- इस विम्बलडन 2025 फाइनल में पहली बार ATP रैंकिंग के टॉप 2 खिलाड़ी आमने-सामने थे।
- कार्लोस अल्कराज़ इस जीत के साथ विम्बलडन का हैट्रिक खिताब जीतना चाहते थे, लेकिन सिनर ने उनका सपना तोड़ दिया।
- सिनर अब रोलैंड गैरोस (French Open) और विम्बलडन दोनों बड़े टूर्नामेंट जीतने वाले इटालियन खिलाड़ी बन गए हैं।
- विम्बलडन फाइनल मैच स्कोरकार्ड 2025 सेट विजेता स्कोर 1 अल्कराज़ 6–4
2 सिनर 6–4
3 सिनर 6–4
4 सिनर 6–4 मैच की अवधि: 2 घंटे 43 मिनट स्थान: सेंटर कोर्ट, ऑल इंग्लैंड क्लब, लंदन Wimbledon History Record:विम्बलडन इतिहास – 1877 – 2025 तक
स्थान: ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब, लंदन
पहला टूर्नामेंट: 1877
मौजूदा वर्ष: 2025🏆 पुरुष एकल – प्रमुख रिकॉर्ड एवं खिलाड़ी:
रिकॉर्ड प्रकार खिलाड़ी का नाम देश रिकॉर्ड
सबसे अधिक खिताब (पुरुष) रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड 8 खिताब (2003–2017)
सबसे अधिक फाइनल (पुरुष) रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड 12 फाइनल
सबसे लंबा फाइनल जोकोविच vs फेडरर सर्बिया vs स्विट्जरलैंड 4 घंटे 57 मिनट
सबसे कम उम्र में विजेता बोरिस बेकर (1985) जर्मनी 17 वर्ष
सबसे अधिक उम्र में विजेता आर्थर गोरे (1909) इंग्लैंड 41 वर्ष
2025 का विजेता जाननिक सिनर इटली पहली बार🏆 महिला एकल – प्रमुख रिकॉर्ड एवं खिलाड़ी:
रिकॉर्ड प्रकार खिलाड़ी का नाम देश रिकॉर्ड
सबसे अधिक खिताब (महिला) मार्टिना नवरातिलोवा यूएसए 9 खिताब (1978–1990)
लगातार सबसे अधिक खिताब स्टीफी ग्राफ जर्मनी 5 लगातार (1991–1995)
सबसे कम उम्र में विजेता लोट्टी डोड (1887) इंग्लैंड 15 वर्ष
सबसे अधिक उम्र में विजेता सेरेना विलियम्स (2016) यूएसए 34 वर्ष
2025 की विजेता इगा श्वियातेक🎾 अन्य ऐतिहासिक तथ्य भी जानें:
तथ्य जानकारी
सबसे पहला विम्बलडन वर्ष 1877 (केवल पुरुष एकल)
महिला एकल की शुरुआत 1884 से
ऑल इंग्लैंड क्लब की ग्रास कोर्ट्स हरे घास पर सबसे पुराना टूर्नामेंट
ग्रैंड स्लैम श्रेणी 4 में से 1 (ऑस्ट्रेलियन, फ्रेंच, विम्बलडन, यूएस)📊 सबसे ज्यादा विम्बलडन खिताब जीतने वाले खिलाड़ी (सभी श्रेणियां):
खिलाड़ी का नाम कुल विम्बलडन खिताब श्रेणी
मार्टिना नवरातिलोवा 9 महिला एकल
रोजर फेडरर 8 पुरुष एकल
नोवाक जोकोविच 7 पुरुष एकल (2011–2022)
सेरेना विलियम्स 7 महिला एकल
पिट सम्प्रास 7 पुरुष एकल
बिली जीन किंग 6 महिला एकल📆 हाल के विजेता (2015–2025)
वर्ष पुरुष विजेता — महिला विजेता
2015 नोवाक जोकोविच –सेरेना विलियम्स
2016 एंडी मरे –सेरेना विलियम्स
2017 रोजर फेडरर– गरबाइन मुगुरुज़ा
2018 नोवाक जोकोविच– एंजेलिक केर्बर
2019 नोवाक जोकोविच –सिमोना हालेप
2021 नोवाक जोकोविच –ऐश बार्टी
2022 नोवाक जोकोविच –एलेना रयबाकिना
2023 कार्लोस अल्कराज़ –मार्केटा वोंड्रौशोवा
2024 कार्लोस अल्कराज़ –बारबोरा क्रेज़चिकोवा
2025 जाननिक सिनर इगा श्वियातेकधन्यवाद !
Leave a Reply